zahnggiljah.com is provided in English. Would you like to change to English?
22 नवंबर 2018 को, अंतरराष्ट्रीय वी लव यू फाउंडेशन ने कोरिया के गाचोन कन्वेंशन सेंटर में विश्वविद्यालय के छात्र पर्यावरण नेताओं की नियुक्ति समारोह 2018 की मेजबानी की। अमेरिका, पेरू, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और फिलीपींस में 11 विश्वविद्यालयों के चौदह छात्रों को पर्यावरण नेता के रूप में नियुक्त किया गया था। उनमें से प्रत्येक ने अपने गृह देशों में लौटने पर नव नियुक्त नेताओं के रूप में अपने कर्तव्य को पूरा करने और अधिक प्रयास करने का संकल्प लिया। समारोह के बाद, अमेरिका, पेरू और कोरिया के छात्रों ने अपने-अपने स्थानों में पर्यावरण सफाई की वर्तमान स्थिति और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के तरीके पर प्रस्तुतिकरण दिया।
अंतरराष्ट्रीय वी लव यू फाउंडेशन ने दुनिया भर के विश्वविद्यालय के छात्रों को पर्यावरण के नेताओं के रूप में नियुक्त किया है जो बढ़ते जलवायु परिवर्तन से निपटने और पर्यावरण की रक्षा में मदद करने के लिए मिलकर सहयोग करेंगे। 22 नवंबर 2018 को, वी लव यू फाउंडेशन ने कोरिया के सियॉन्गनाम में गाचोन विश्वविद्यालय में गाचोन कन्वेंशन सेंटर में विश्वविद्यालय के छात्र पर्यावरण नेताओं की नियुक्ति समारोह की मेजबानी की। समारोह में लगभग 400 लोग शामिल हुए, जिनमें वी लव यू की प्रधानिका झांग गिल झा, वी लव यू के निदेशक मंडल के सदस्य, स्थानीय विश्वविद्यालय के छात्र और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के छात्र पर्यावरण नेता शामिल थे। इसके अतिरिक्त, अमेरिकी राज्यों के संगठन[OAS] के पर्यावरण संरक्षण के सद्भावना राजदूत, पेरू के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश(पहले पेरू के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश), डुबरली रोड्रिग्ज टिनियो ने भाग लिया और दुनिया के पर्यावरण की रक्षा के लिए काम कर रहे छात्रों को प्रोत्साहित किया।
अपने उद्घाटन भाषण में, प्रधानिका झांग गिल झा ने कहा कि जहां आपदाएं पहले से ही लगातार हो रही हैं, वहां अधिक से अधिक दुर्गति को रोकने के लिए व्यावहारिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र सदस्यों को “युवा पर्यावरण नेता जो मानवता से प्यार करते हैं और एक भली इच्छा रखते हैं” कहा और आशा व्यक्त की कि यह समारोह मानव जाति के भविष्य के लिए बहुत मददगार साबित हो। पेरू के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश, डुबरली रोड्रिग्ज टिनियो ने जोर देकर कहा कि दुनिया की सभी सरकारों को पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने के प्रयास करने चाहिए। उसने इन मामलों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया, जिसे दर्शकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।
इसके बाद नियुक्ति समारोह शुरू हुआ। अपने विश्वविद्यालयों और स्थानीय समुदायों में लगातार पर्यावरणीय गतिविधियों को अंजाम देने वाले 11 विश्वविद्यालयों के चौदह छात्रों को पर्यावरण नेता के रूप में नियुक्त किया गया। संयुक्त राज्य, पेरू, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और फिलीपींस जैसे विविध देशों के छात्रों को पर्यावरण नेताओं के रूप में चुने जाते हुए देखना विशेष रूप से सार्थक था। प्रधानिका झांग गिल झा ने प्रत्येक छात्र को नियुक्ति पत्र और छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केप टाउन विश्वविद्यालय से लेसेदी मोकगौत्सी ने कहा, “मुझे विश्वविद्यालय की छात्रा पर्यावरण नेता बनने का अवसर देने के लिए धन्यवाद। एक व्यक्ति केवल एक छोटा बदलाव कर सकता है, लेकिन अगर हम एकजुट हो जाएं तो हम बड़ा बदलाव ला सकते हैं। मैं अपने देश लौटने पर अफ्रीका और पूरी दुनिया को बदलने के लिए पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करूंगी।”
इसके बाद, प्रत्येक विश्वविद्यालय के छात्र पर्यावरण नेता ने अपने-अपने देशों में पर्यावरण सफाई गतिविधियों के उदाहरण प्रस्तुत किए। अमेरिका के कोलोराडो के डेनवर में पालोमा कॉलेज के सेठ सिगलॉक ने प्लास्टिक कचरे के बारे में जानकारी प्रस्तुत की और बताया कि वे कैसे इसे कम करने के लिए सैन डिएगो में समुद्र तट की सफाई का आयोजन करेंगे।
पेरूवियन यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज के जिओन मुर्गा डियाज ने विषय “महान परिणामों की शुरुआत ज्यादातर कमजोर होती है” प्रस्तुत किया। उसने कार्पेयो समुद्र तट पर चलाई सफाई और जागरूकता बढ़ाने की अभियान के बारे में बताया, जो दक्षिण अमेरिका के सबसे अधिक प्रदूषित समुद्र तटों में से एक है। उसने कहा, “एक क्रिया एक हजार शब्दों से अधिक महत्वपूर्ण है। छोटे-छोटे कार्यों से बड़ा फर्क पड़ेगा।”
ईवा महिला विश्वविद्यालय की ली दा रयुंग ने वी लव यू फाउंडेशन के स्वच्छ दुनिया आंदोलन का परिचय दिया, जो कोरिया में शुरू हुआ और पूरी दुनिया में फैल गया। उसने विश्वविद्यालय के छात्र पर्यावरण नेताओं के रूप में भूमिका निभाने हुए माता के मन के साथ सभी लोगों के लिए एक सुखद भविष्य बनाने के लिए दर्शकों को प्रोत्साहित किया और अपनी प्रस्तुति का समापन किया। जैसा कि विश्वविद्यालय के छात्रों ने वैश्विक पर्यावरण की रक्षा और जागरूकता बढ़ाने के महत्व को सीखा, उन्होंने पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से सफाई करने और भविष्य के पर्यावरण नेताओं को विकसित करने के प्रयास करने का संकल्प लिया।